कई जानवर ऐसे हैं जो हड्डियों को ना केवल चबाने के साथ उसे पचा भी सकते हैं। इस तरह के जानवरों की सूची में शिकार ना करने के लिए मशहूर लेकिन मजबूत जबड़े वाले हायना का भी नाम शामिल है। वहीं एक जानवर ऐसा भी है जो घास और पत्तियां खाने के लिए मशहूर है।
अधिकांश मांसाहारी जानवर जब किसी शिकार को खाते हैं तो वे उसकी हड्डियों को छोड़ देते है हड्डियां पचाना बहुत कठिन होता है। फिर भी कुछ जानवर ऐसे होते हैं जो हड्डियों तक को चबा जाते हैं। इतना ही नहीं उन्हें हड्डियों को पचाने में भी दिक्कत नहीं होता है।
जब मगरमच्छ शिकार करते हैं, तो उन्हें अधिकांश शिकार पूरा ही निगल जाता है, क्योंकि मगरमच्छ में एक विशेष तरह का एसिड होता है।
हायना यानी लकड़बघ्घा का जबड़ा जानवरों में सबसे ज्यादा मजबूत होता है, जिससे वह हड्डियां आसानी से चबा जाता है।
रात को शिकार करने वाले वुल्वोरीन का जबड़ा और दांत मजबूत होते हैं, जिससे वे हड्डियों तक आसानी से पहुंचते हैं।
जिराफ, जो केवल पेड़ों की पत्तियां खाते हैं, कभी-कभी हड्डियां भी चबा जाते हैं, जिससे उन्हें कैल्शियम और फॉस्फोरस मिलता है।
बर्फीली ठंड के दौरान ग्रीजलीज भालू हलके हाइबरनेशन में जाते हैं और पोषण की कमी को पूरा करने के लिए हड्डियों को खाते हैं।