शहतूत खाने के है अनगिनत फायदे, देखे यहां 

शहतूत में कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इसे कई गंभीर समस्याओं के लिए उपयोगी औषधि बना देते हैं। सेहत के साथ-साथ इसका उपयोग त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना गया है। 

1. शहतूत में सायनायडिंग 3-ग्लूकोसाइड नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट होता है, जो खून को साफ करने और रक्त संचार में सुधार करने में मदद कर सकता है।

2. शहतूत में साइटोप्रोटेक्टिव और न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव होता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

3. शहतूत में हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव होता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए उपयोगी हो सकता है।

4. शहतूत पाचन को मजबूत कर सकता है और बिगड़ी पाचन शक्ति को दुरुस्त करने में मदद कर सकता है।

5. शहतूत में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने वाला प्रभाव होता है, जो एनीमिया के जोखिम को कम कर सकता है।

6. शहतूत में जिंक और मैंगनीज होता है, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है।

7. शहतूत में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक है।

8. शहतूत में डाइटरी फाइबर और लिनोलेइक एसिड होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

9.  शहतूत का सेवन वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

10. शहतूत में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड होते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

इस सब्जी के उपयोग से बाज़ की तरह हो जाएगी आपकी नज़र