ये हैं बलिया के अद्भुत और मनोहारी स्थल, दूर-दूर से आते हैं पर्यटक 

बलिया में वैसे तो कई पर्यटन स्थल है, जहां आकर पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव महसूस होता है। 

ऐसे ही कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते रहते हैं। 

बलिया में सिद्ध संत महाराज बाबा का जीवित समाधि स्थल है। यहाँ की समाधि की शक्ति इतनी उच्च है कि यहाँ कोई झूठी कसम नहीं खा सकता। 

ऐसा माना जाता है कि यहाँ झूठी शपथ खाने वाले को तत्काल दंड मिलता है। इस मंदिर का परिसर बहुत ही शानदार और सुंदर है, जो लगभग 8 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ प्रतिदिन हजारों लोग दर्शन करने आते हैं।

वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय के अनुसार, बलिया जिले के चितबड़ागांव नगर पंचायत में स्थित बरईयां का पोखरा एक मनोहारी पर्यटन स्थल है। 

यहाँ आने वाले लोग मछलियों और इसके वास्तुशिल्प को देखने के लिए आते हैं। इसे बरईया पोखरा कहा जाता है और यहाँ घूमने का सबसे अच्छा स्थल है।

बलिया जिले के बेल्थरा रोड तहसील में सोनाडीह भवानी का मंदिर एक दुर्गम स्थान पर स्थित है। इसकी कहानी है कि जब देवी कामाख्या के भक्त हर्शु ने राजा के आदेश पर माँ को बुलाया, तो माँ यहाँ आईं और उन्होंने इस स्थान पर विश्राम किया। 

चैत्र शुक्ल नवमी के बाद यहाँ एक बड़ा मेला भी लगता है, जो एक महीने तक चलता है। यहाँ की पर्यटन और आस्था का भी महत्व है।

बलिया जिले का प्राचीन पुरातात्विक स्थल लखनेश्वर डीह रामायण काल का है। यहाँ भगवान राम और लक्ष्मण भी आए थे। इसके अलावा, यहाँ के खेतों में ढेर सारी शिवलिंग और भगवान विष्णु की प्रतिमाएं भी निकलती हैं।

बलिया में वैसे तो कई पर्यटन स्थल है, जहां आकर पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव महसूस होता है। 

क्या आप जानते हैं धरती का वजन क‍ितना है? जान‍िए क्‍या कहते हैं साइंटिस्‍ट