ये है दुनिया की सबसे मुश्किल नौकरी, करने वालों का होता है ये हाल

कमाने के लिए हर इंसान को संघर्ष करना पड़ता है।  जिसके लिए कोई नौकरी करता है तो किसी को बिजनेस करना पड़ता है।

अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए हर व्यक्ति कमाता है, ऐसे में कुछ को अपनी नौकरी आसान तो कुछ को कठिन लगती है।  

लेकिन असलियत में कुछ ऐसे काम या नौकरी भी है जो दुनिया की सबसे मुश्किल नौकरी कही जाती है इसे कोई नहीं करना चाहता है। 

रूस के साइबेरिया में एक नौकरी को सबसे कठिन नौकरी माना जाता है। यहां का तापमान माइनस 50 तक चला जाता है।

दुनिया की सबसे मुश्किल नौकरी इसी इलाके में माइनस 50 डिग्री तापमान में होती है। इतनी भयंकर ठंड में रूस के सुदूर पूर्व में एक शिपयॉर्ड में लोग नौकरी करते हैं।

उनका काम इस शिपयॉर्ड के आस-पास से बर्फ हटाना होता है। मोटी और भारी बर्फ की चादर को हटाने को बहुत मुश्किल काम माना जाता है। इस प्रोसेस को विमरोज्का भी कहा जाता है।

इस शिपयार्ड पर लीना नदी में चलने वाले जहाज भी रुकते हैं। यहां काम करने वाले लोग भी औजारों से काम करते हुए बर्फ हटाते हैं। 

यहां इतनी ठंड होती है कि कुछ ही देर में जमकर इंंसान की मौत भी हो सकती है। ऐसे में ये काम करना कितना कठिन हो सकता है ये आप समझ सकते हैं।

दुनिया की गगनचुंबी इमारत कौन सी है? क्या आप जानते हैं ये कहां और कैसे बनी थी?