कौन हैं भगवान कल्कि कहां-कैसा बनेगा भगवान कल्कि का मंदिर, जानें विशेषता

कौन है भगवान कल्कि! कहां बनेगा इनका मंदिर? हम यहां उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानेंगे। 

1. समर्पण: कल्कि धाम मंदिर विष्णु जी के 10वें अवतार भगवान कल्कि को समर्पित है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में किया है।

2. विशेषता: यह मंदिर दुनिया भर में अनोखा है, क्‍योंकि जिस अवतार के लिए मंदिर बन रहा है, अभी वह प्रकट ही नहीं हुआ है।

3. मंदिर का स्थान: अयोध्या धाम के बाद यूपी के संभल में कल्कि धाम बन रहा है, जो विष्णु जी के 10वें अवतार को समर्पित होगा।

4. आधार शिला रखना: पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्कि धाम की आधार शिला को रखा, जिसमें कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्ण भी मौजूद थे।

5. मंदिर का निर्माण: कल्कि धाम मंदिर में भगवान विष्णु के 10 अवतारों के लिए अलग-अलग 10 गर्भगृह होंगे और मंदिर में 68 तीर्थों की स्थापना होगी।

6. निर्माण का समय: इस मंदिर का निर्माण 5 एकड़ में हो रहा है और यह 5 साल में बनकर तैयार होगा।

7. गुलाबी पत्थरों का उपयोग: कल्कि धाम में अयोध्या मंदिर की तरह गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल होगा, और इस मंदिर में स्टील और लोहे का उपयोग नहीं किया जाएगा।

8. चबूतरा और शिखर: मंदिर 11 फीट ऊंचे चबूतरे पर होगा और इसका शिखर 108 फीट की ऊंचाई पर होगा।

9. शम्भल ग्राम का उल्लेख: श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार, शम्भल ग्राम मुख्यस्य ब्राह्मणस्य महात्मनः भवने विष्णुयशसः कल्किः प्रादुर्भविष्यति।

10. कलियुग में अवतार: शास्त्रों के अनुसार, कलियुग के आखिर में भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे, सफेद घोड़े पर सवार होंगे और 64 कलाओं से युक्त होंगे।

कौन सी है भारत की 10 सबसे महंगी शिक्षा उपाधि?