मालदीव और भारत के बीच पर्यटन पर चर्चा हो रही है। लोगों ने लक्षद्वीप की जगह मालदीव को चुना है। इस तनाव से फर्क नहीं पड़ता, पर्यटकों ने मालदीव में सबसे अधिक घूमने का रिकॉर्ड बनाया है।

इस साल केवल तीन महीनों में 6,00,000 से अधिक विदेशी पर्यटक मालदीव आए हैं। यह पहली बार है कि साल के पहले तीन महीनों में मालदीव में पर्यटकों की संख्या 6 लाख के पार है।

2023 में मालदीव ने रिकॉर्ड बनाया था। इस साल भी पहले तीन महीनों में पर्यटकों की संख्या 523,928 थी। 

इनमें सबसे अधिक पर्यटक चीन से थे। चीन अपने नागरिकों को मालदीव घुमाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 31 मार्च तक 605,004 पर्यटक मालदीव घूमने आए थे। यह 15.3 प्रतिशत से अधिक है। 

जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक पर्यटक चीन से आए थे। दूसरे स्थान पर रूस है और उसके बाद ब्रिटेन है। 

भारत, जो कोविड महामारी के बाद भी मालदीव जाने वाली लिस्ट में सबसे आगे था, आज 6वे स्थान पर है। इस लिस्ट में कई यूरोपीय देश भी शामिल हैं।

पर्यटकों के बीच मालदीव का प्रसिद्ध होने का कारण आखिर क्या है?

मालदीव के शानदार रिजॉर्ट: मालदीव का एक लाजवाब और सुंदर फीचर उसके शानदार रिजॉर्ट हैं, जो हर किसी को आकर्षित करते हैं। 

यहां के रिजॉर्ट अलग-अलग आइलैंड पर स्थित हैं। कुछ रिजॉर्ट इतने बड़े होते हैं कि उनके आसपास के टापू भी शामिल हो जाते हैं। इतने विशाल रिजॉर्ट को देखकर आप इसमें खो से जाते हैं।

स्थानीय लोगों को जानने का मौका: मालदीव में एक पारंपरिक मालदीवियन गांव बनाया गया है, जहां आप मालदीव की असली संस्कृति को जान सकते हैं। 

इस ट्रिप से लोगों को पता चलता है कि मालदीव के लोगों की जिंदगी कितनी मुश्किलों से भरी होती है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स: मालदीव में आपको एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी अवसर मिलता है। 

यहां आप लहरों को चीरते हुए जेट स्की कर सकते हैं, या फिर गहरे पानी में स्नोर्कलिंग का मजा ले सकते हैं।

लग्जरी: मालदीव्स में रुकते समय आपको असली लग्जरी का मजा लेने का अवसर मिलता है। 

आप चाहें तो पूरे दिन समुद्र के किनारे आराम कर सकते हैं या फिर एडवेंचर एक्टिविटीज़ का मजा ले सकते हैं।

World Rat Day: चूहों से जुड़ी कुछ मजेदार बातें और इस दिन को मनाने का क्या है मकसद?